ब्रेकिंग
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीर

दरभंगा के लहेरियासराय में बाइक सवार चार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर 72 वर्षीय बुजुर्ग से सोने की अंगूठी ठग ली। बदमाशों ने अंगूठी के बदले कागज में नकली चेन रखकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है और पुलिस पहचान में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज स्थित रामजानकी मंदिर के पास रविवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने एक बुजुर्ग को झांसा देकर उनकी सोने की अंगूठी ठग ली।


बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर बुजुर्ग को विश्वास में लिया और सोने की अंगूठी पहनकर घूमने पर सवाल उठाया। इसके बाद अंगूठी उतारकर कागज में रखने की बात कहकर शातिर तरीके से जेवरात लेकर फरार हो गए।


रहमगंज निवासी 72 वर्षीय लक्ष्मी नारायण साह ने लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह सड़क किनारे से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।


 कुछ देर बाद उन्होंने दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवकों को भी वहां बुला लिया। चारों युवकों ने बुजुर्ग से बातचीत शुरू की। एक ने उनका पैर छूकर प्रणाम किया, जबकि दूसरे ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।


इसके बाद बदमाशों ने उन्हें विश्वास में लेते हुए कहा कि आजकल समय ठीक नहीं चल रहा है और सोने की अंगूठी पहनकर घूमना ठीक नहीं है। उन्होंने अंगूठी उतारकर कागज में रखने की सलाह दी। 


उनकी बातों में आकर बुजुर्ग ने अपनी सोने की अंगूठी उतार दी। इसी दौरान बदमाशों ने कागज में लपेटकर नकली चेन उन्हें थमा दी और असली सोने की अंगूठी लेकर सभी बाइक से फरार हो गए।


कुछ दूर जाने के बाद बुजुर्ग ने कागज खोलकर देखा तो उसमें सोने की अंगूठी की जगह नकली चेन थी। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


SDPO शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।