ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

संसद की सुरक्षा में चूक का सामने आया बिहार कनेक्शन, मास्टरमाइंड ललित झा के परिजनों से पुलिस ने की पूछताछ

DARBHANGA: आतंकी हमले की बरसी के दिन बीते 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक का बिहार कनेक्शन सामने आया है। मामले का मास्टरमाइंड ललित झा बिहार की ही रहने वाला है। पुलिस ने लल

संसद की सुरक्षा में चूक का सामने आया बिहार कनेक्शन, मास्टरमाइंड ललित झा के परिजनों से पुलिस ने की पूछताछ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: आतंकी हमले की बरसी के दिन बीते 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक का बिहार कनेक्शन सामने आया है। मामले का मास्टरमाइंड ललित झा बिहार की ही रहने वाला है। पुलिस ने ललित झा के घर पहुंचकर उसके माता-पिता और परिजनों से पूछताछ की है। मामला ग्रामीणों के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।


दरअसल, संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड ललित झा बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव का रहने वाला है। ललित झा के पिता का नाम उदय झा है जो पेशे से किसान हैं। ललित झा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार को उसके पैतृक गांव रामपुर पहुंचे और उसके माता-पिता और उसके भाई से कई घंटे पूछताछ की है।


पूरे मामले पर दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया है कि ललित झा का पैतृक गांव रामपुर है। उसके पिता का नाम उदय है। वो एक किसान है, इससे ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे पहले पता चला था कि ललित झा स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह से प्रेरित है और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में आदिवासी शिक्षा पर काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन का अध्यक्ष था। संगठन के विभिन्न आंदोलनों में ललित झा सक्रिय था।