ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

दरभंगा में दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, अपराधियों ने पिस्टल भिड़ाकर की लूटपाट

DARBHANGA : इस वक़्त की बड़ी खबर दरभंगा जिले से सामने आ रही है जहां पिस्टल के बल पर अपराधियों ने एक किराना व्यवसाई से तीन लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. मामला कुशेश्वरस्थ

दरभंगा में दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, अपराधियों ने पिस्टल भिड़ाकर की लूटपाट
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : इस वक़्त की बड़ी खबर दरभंगा जिले से सामने आ रही है जहां पिस्टल के बल पर अपराधियों ने एक किराना व्यवसाई से तीन लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. मामला कुशेश्वरस्थान थाना के बहोरवा पुलिस पीकेट से महज 500 गज  की दूरी पर का है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. 


बताया जा रहा है कि किराना और गल्ला  व्यवसाई रामकुमार गुप्ता का बेटा ब्रजेश कुमार उर्फ छोटू गुप्ता  तीन लाख रूपये लेकर महाजन के यहां जमा करने जा रहा था. इसी बीच मोरकाही और समैला के बीच मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने छोटू को घेर कर अचानक एक राउंड फायरिंग कर दी. परन्तु गोली छोटू के बगल से गुजर गई.


पीड़ित के पारिवारिक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी ने छोटू पर गोली चलाई जो छोटू को बगल से छूकर निकल गई  औरइतने में पिस्टल लिए युवक ने रुपये से भरा बैग छीन लिया और आराम से समेला के तरफ भाग गए. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता