ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार: युवक की हत्या के बाद गुस्सा भड़का, लोगों ने आरोपी के घर में की जमकर तोड़फोड़, गाड़ी में लगाई आग

DAEBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की और एक गाड़ी को आग

बिहार: युवक की हत्या के बाद गुस्सा भड़का, लोगों ने आरोपी के घर में की जमकर तोड़फोड़, गाड़ी में लगाई आग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DAEBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की और एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। गोलीबारी की घटना में गोली लगने के एक अन्य शख्स भी घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके मे तनाव की स्थिति है। घटना बहादुरपुर थाना इलाके के तारालाही गांव की है। 


मृतक शख्स की पहचान तारालाही निवासी रवि सिंह के रूप में हुई है जबकि घायल शख्स श्रवण सिंह रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक रवि सिंह, भोला सिंह और श्रवण सिंह किसी काम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गरथु यादव, अविनाश यादव, सुभाष यादव और राकेश यादव ने उनका रास्ता रोक दिया और अचानक फायरिंग करने लगे। फायरिंग की इस घटना में रवि सिंह और श्रवण सिंह को गोली लगी जबकि भोला सिंह जान बचाकर भाग निकला।


गोली लगने से घायल हुए रवि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि श्रवण सिंह को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी सुभाष यादव के घर पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ करते हुए एक गाड़ी को भी आग लगा दी। इस दौरान गुस्साए लोगों ने समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और  आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस की एक टीम मौके पर कैंप कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।