ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

पंचायत चुनाव: भावी मुखिया और उसका पति गिरफ्तार, 80 लाख की शराब के साथ पकड़े गए 7 लोग, माल देखकर पुलिस के उड़े होश

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के दरभंगा जिले में 80 लाख रुपये की शराब के साथ सात लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस ने पंचायत चुनाव लड़ रही एक मुखिया प्रत्याशी और उ

पंचायत चुनाव: भावी मुखिया और उसका पति गिरफ्तार, 80 लाख की शराब के साथ पकड़े गए 7 लोग, माल देखकर पुलिस के उड़े होश
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के दरभंगा जिले में 80 लाख रुपये की शराब के साथ सात लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस ने पंचायत चुनाव लड़ रही एक मुखिया प्रत्याशी और उसके पति को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में 80 लाख रुपये की शराब खपाने की तैयारी थी. लेकिन पुलिस ने इसपर पानी फेर दिया है.


घटना दरभंगा जिले के सिमरी थाना इलाके की है. यहां दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर सोभन चौक के पास पुलिस ने 80 लाख रुपये की शराब को जब्त किया है. थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव के मुताबिक रूई लदे ट्रक से 239 कार्टन में 1938.600 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. जबकि सिमरी में जब्त किए गए ट्रक से 419 कार्टन शराब बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि हरियाणा से मधुबनी की ओर ट्रक से शराब की बड़ी खेप जाने की सूचना पर पुलिस ने कारवाई की है.


पुलिस ने शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है. ट्रक ड्राइवर और दूसरे तस्कर को भागने के क्रम में दबोचा गया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में ने एक महिला मुखिया प्रत्याशी और उसके पति को भी गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई महिला प्रत्याशी सीतामढ़ी जिले के पुपरी के भीठा धरमपुर से चुनाव लड़ रही है.


पंचायत चुनाव: भावी मुखिया और उसका पति गिरफ्तार, 80 लाख की शराब के साथ पकड़े गए 7 लोग, माल देखकर पुलिस के उड़े होश


थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाने के निहसा गांव और फिलहाल मधुबनी जिला के बेनीपट्टी के रहने वाले राजीव कुमार राय, राजीव राय की पत्नी ममता कुमारी, बहिलवाड़ा के रहने वाले जगत विकास कुमार, दुल्लीपट्टी के रहने वाले सुरेश राम और उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नैरौल टोला के रहने अले मो. शराफत अली को गिरफ्तार किया गया है.


थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर तस्कर राजीव ने शराब की बड़ी खेप को ट्रक से मंगवाया था. पुलिस गिरफ्तार पांचों युवकों के मोबाइल को जब्त कर खंगाल रही है कि इन लोगों का तार कहां से जुड़ा है. तकनीकी सेल के रामबाबू यादव ने शराब तस्करों से पूछताछ कर यह पता लगा रहे हैं कि अवैध शराब के धंधे में स्थानीय कौन-कौन लोग शामिल हैं.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता