ब्रेकिंग
Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा में हैवान बना पिता: दबिया से बेटे पर किया हमला, गर्दन और गाल पर लगे 24 टांके

दरभंगा के बिरदीपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे पर दबिया से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक के गर्दन और गाल पर 24 टांके लगे हैं, जबकि आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बिहार न्यूज
दिल को दहला देने वाली घटना
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित बिरदीपुर गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता ने अपने ही पुत्र पर दबिया से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि आरोपी नारायण पंडित अपनी बहन के घर मधुबनी से लौटने के बाद घर में पत्नी के साथ विवाद करने लगा। इसी दौरान घर में हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे उनके पुत्र मिथुन पंडित पर अचानक उन्होंने दबिया से हमला कर दिया। हमले में मिथुन के गर्दन और गाल पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।


घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत सिंहवाड़ा सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक के गर्दन और गाल पर कुल 24 टांके लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नारायण पंडित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दबिया भी बरामद कर ली है।


परिजनों के अनुसार, परिवार पहले से ही तनाव में था। करीब छह महीने पहले बड़े बेटे की मृत्यु हो चुकी थी और हाल ही में 20 अप्रैल 2026 को बेटी की शादी हुई थी। इस कारण घर का माहौल पहले से ही संवेदनशील बना हुआ था। इधर, सिमरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


टैग्स