ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: बिहार में राम नवमी के प्रसाद के लिए खूनी जंग, तीन लोगों को तलवार से काटा; एक की मौत

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में रामनवमी के प्रसाद के लिए दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई. इस दौरान तीन लड़कों पर तलवार से हमला किया गया, जिसमें से एक की मौत हो गई है.

Bihar Crime News
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में सोमवार रात राम नवमी के प्रसाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी जंग छिड़ गई। इस दौरान तीन लड़कों पर तलवार से हमला किया गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मोहल्ले में हुई। 


मृतक की पहचान अभिषेक मंडल के रूप में हुई है, जबकि घायल दीपू कुमार और लाली मंडल का इलाज जारी है। सोमवार रात लालबाग मोहल्ले में रामनवमी के प्रसाद को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते दो पक्षों के बीच झड़प में बदल गया। तलवार से हुए हमले में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


परिजनों ने बताया कि हर साल लालबाग डाकघर के पास चैती नवरात्रि के दौरान भव्य पूजा का आयोजन होता है। उनके बेटे ने रविवार को रामनवमी के दिन प्रसाद लेने के लिए वहां गए थे, जहां बबलू मंडल से उनका विवाद हो गया था। सोमवार को बबलू और उसके 6 अन्य साथियों ने अभिषेक और उसके दोस्तों पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में अभिषेक, दीपू और करण घायल हो गए। 


तीनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दीपू और करण का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।