ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: महाशिवरात्रि का मेला घूमने के दौरान दो दोस्तों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा बुरी तरह से घायल

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में महाशिवरात्रि का मेला घूमने के दौरान दोस्तों में हुए विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हुई है। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: दरभंगा में दोस्तों के साथ महाशिवरात्रि का मेला घूमने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान गोली लगने से एक अन्य युवक भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के मट्ठारही गांव की है।


मृतक की पहचान मट्ठारही गांव निवासी रामबालक यादव के 25 वर्षीय बेटे राजा यादव के रूप में हुई है जबकि घायल युवक उसी गांव के रहने वाले देवशगुन यादव का बेटा सचित कुमार है। बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के मौके पर राजा यादव और सचित कुमार कुछ दोस्तों के साथ कुशेश्वरस्थान और कारू बाबा स्थान का दर्शन करने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हो गया।


कुशेश्वरस्थान और कारू बाबा स्थान का दर्शन करने के बाद राजा यादव अपनी स्कॉर्पियो से दो अन्य दोस्तों के साथ घर लौटा था। इसके बाद एक और दोस्त वहां पहुंचा और मणिकांत यादव के बुलाने पर तीनों एक साथ घर से निकल गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर राजा यादव और उसके दोस्तों का विवाद मणिकांत के साथ विवाद हो गया। इसी दौरान मणिकांत ने गोली चला दी।


गोली राजा और सुचित को जाकर लग गई। गोली लगने के बाद राजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुचित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।