ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में 24 घंटे के भीतर तीन लड़कियां किडनैप, कहां है सुशासन की पुलिस?

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में पिछले 24 घंटे के भीतर तीन लड़कियों के अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया है. जिले के लोगों का कहना है कि आखिर सुशासन की पुलिस कहां है?

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में अलग-अलग थाना क्षेत्र से पिछले 24 घंटा के भीतर तीन लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है। एक के बाद एक तीन लड़कियों के अपहरण की घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस लड़कियों की तलाश में जुट गई है।


पहली घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां से एक 9वीं कक्षा की छात्रा का उस वक्त अपहरण कर लिया गया जब वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। लड़की जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने जमालपुर थाना में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों को तलाश कर रही है।


वहीं कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कमतौल थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया गया है। दो युवकों पर लड़की को अगवा करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बिट्टू कुमार पर लड़की को किडनैप करने का आरोप लगा है।


तीसरी घटना सिमरी थाना क्षेत्र की है, जहां बाजार गई लड़की का अपहरण कर लिया गया। लड़की अपनी फुआ के पास रहती थी। अपहरण का आरोप सीवान के रहने वाले युवक पर लगा है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस लड़की की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही सकुशल बरामद कर लेने का दावा किया है।