ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: भूमि विवाद को लेकर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पटना में इलाज के दौरान हुई मौत

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीच हुई। मारपीट में घायल शख्स की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है और आरोपियों को तलाश कर रही है।

Bihar News
बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: दरभंगा में जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक की पहचान धनौली गांव निवासी योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। यह घटना बीते 26 जनवरी को हुई थी। शनिवार को पीएमसीएच में इलाज के दौरान योगेंद्र यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि योगेंद्र यादव अपने खेत में कुछ काम से गए थे। इसी दौरान पड़ोसियों से विवाद हो गया था।


इसके बाद पड़ोसियों ने लाठी डंडे से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने 10 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।