ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर

दानापुर में पोस्टेड SSB जवान हुआ ठगी का शिकार, ज्यादा कमाई के चक्कर में गंवा दिए 30 लाख रुपये

DANAPUR: एसएसबी के एक जवान ने शेयर बाजार में निवेश कर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में अपने 30 लाख रुपये गंवा दिए।मुंबई की कंपनी ने उससे दो महीने के भीतर 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। अ

दानापुर में पोस्टेड SSB जवान हुआ ठगी का शिकार, ज्यादा कमाई के चक्कर में गंवा दिए 30 लाख रुपये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DANAPUR: एसएसबी के एक जवान ने शेयर बाजार में निवेश कर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में अपने 30 लाख रुपये गंवा दिए।मुंबई की कंपनी ने उससे दो महीने के भीतर 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। अब वह अपने रुपये वापस पाने के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन साइबर क्राइम के इस मामले की कहीं सुनवाई नहीं हो पा रही है। पीड़ित ने दानापुर थाने में मामला दर्ज कराया साथ ही साइबर सेल में भी शिकायत कर मदद की गुहार लगायी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है।


एसएसबी का जवान रणजीत कुमार सिंह भोजपुर के दौलतपुर का रहने वाला है जो 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल दानापुर में पोस्टेड हैं। पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि 29 नवंबर को महाराष्ट्र के जलगांव स्थित फिन कैपिटा रिसर्च से किसी संजय शुक्ल ने उसे फोन किया था। 


उसने कई तरह के ऑफर बताए जिसके झांसे में आकर उसने पहले पत्नी गंगोत्री कुमारी के नाम से डिमैट अकाउंट बनाया फिर मुंबई के साईं स्टॉक ट्रेड में अकाउंट खोला गया। इसके बाद कई किस्तों ने 29 लाख 73 हजार 524 रुपये कंपनी के बताए गए अकाउंट नंबर पर भेजा।


 29 नवंबर 2021 से 25 फरवरी 2022 के बीच यह रकम भेजी गई। जब उसने शेयर से मुनाफा निकालना चाहा तो लगातार रुपयों की डिमांड बढ़ती चली गई। जिसके बाद रणजीत सिंह को ठगी का अहसास हुआ और उसने दानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।


रणजीत सिंह ने तीन महीने में 30 लाख रुपये गवां दिए। अब वह मदद की गुहार के लिए दर-दर भटक रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के इस मामले की छानबीन की जा रही है।