ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Cyber Crime: साइबर क्रिमिनल्स की नई पैंतरेबाजी, फेसबुक पर IPS ऑफिसर के नाम से बनाई फर्जी ID, पहचान वालों को भेजे ऐसे मैसेज

Cyber Crime: साइबर क्रिमिनल्स ने दिल्ली के एंटी करप्शन ब्रांच के मुखिया और ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा के नाम से फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाई साथ ही ठगी करने के लिए उनके पहचान वालों को मैसेज भेजे।

 Cyber Crime
साइबर क्रिमिनल्स की नई पैंतरेबाजी, फेसबुक पर IPS ऑफिसर के नाम से बनाई फर्जी ID
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Cyber Crime: देश में साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। साइबर क्रिमिनल्स रोज नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। जालसाजों ने दिल्ली के एंटी करप्शन ब्रांच के मुखिया और ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा के नाम से फेक फेसबुक प्रोफाइल ही बना डाली।


फेक आईडी बनाने के बाद अपराधियों ने उनके पहचानने वालों को फर्नीचर बेचने का मैसेज किया। जानकारी के मुताबिक जालसाजों ने दिल्ली के एंटी करप्शन ब्रांच के मुखिया और ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा के नाम से फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाया  और उनके पहचानने वालों को फर्नीचर बेचने का मैसेज किया। हैरानी की बात है कि दो बार  फेक प्रोफाइल डिलीट होने के बावजूद ठगों ने तीसरी बार प्रोफाइल तैयार की।


मधुर वर्मा की जो फेक प्रोफाइल बनाई गई उसे पर लिखा गया था कि उनका एक दोस्त सीआरपीएफ में है, उनका ट्रांसफर हो गया है और वह अपना फर्नीचर बेहद सस्ते दाम में बेच रहे हैं। दरअसल पिछले काफी समय से जालसाजों ने यह तरीका अपनाया हुआ है कि अचानक से किसी के भी नाम से फेक प्रोफाइल बनाकर उनके जानकार को कभी बीमारी का  तो कभी सस्ते दाम पर सामान बेचने का झांसा देकर पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं । 


वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही ज्वाइंट कमिश्नर ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर फेक और सावधान रहें जैसे मैसेज डाल दिए साथ ही साथ दिल्ली की साइबर सेल को शिकायत भी की। फिलहाल साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता