ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

साइबर अपराधियों के निशाने पर DM और SP, फर्जी आईडी से कई पदाधिकारियों से वसूले रुपये

BANKA :साइबर अपराधियों के निशाने पर अब बड़े-बड़े अधिकारी आ गए हैं. ताजा मामला बांका के डीएम और पुलिस अधीक्षक से जुड़ा हुआ है. साइबर अपराधियों द्वारा जिलाधिकारी सु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BANKA :साइबर अपराधियों के निशाने पर अब बड़े-बड़े अधिकारी आ गए हैं. ताजा मामला बांका  के डीएम और पुलिस अधीक्षक  से जुड़ा हुआ है. साइबर अपराधियों द्वारा जिलाधिकारी  सुहर्ष भगत का फर्जी आईडी बनाकर जिले के दर्जनभर पदाधिकारियों को मेल भेज कर पैसे और ऑनलाइन गिफ्ट मांगने का खुलासा हुआ है. जिसे लेकर 2 दिन पहले बांका थाने में मामला दर्ज कराया गया है.

इसकी जांच कराई जा रही है. बताया जा रहा है कि जिला का साइबर सेल पूरी तरह से अपराधियों की जांच में जुट गया है और जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने की बात कह रहा है. बताया जा रहा है कि साइबर अपराधी पहले तो फर्जी ईमेल से आईडी क्रिएट कर बात करते हैं और फिर जरुरी काम बता कर पैसे और ऑनलाइन गिफ्ट की मांग करते हैं.

बताया जा रहा है कि एक अज्ञात फोन नंबर से SP अरविंद कुमार गुप्ता के फोन पर बात करते हुए अपराध संबंधित रिपोर्ट की मांग की गयी. इसके साथ ही कॉल करने वाला ने बताया कि वह पटना सचिवालय से बोल रहा है. फोन आने के तुरंत बाद साइबर सेल हरकत में आई और लोकेशन के आधार कर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.