ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

एकतरफा प्यार की इंतहा: पहले किया ब्लैकमेल, फिर अश्लील फोटो से तुड़वाई शादी, अब दे रहा जान से मारने की धमकी!

मिठनपुरा में एक युवती को एकतरफा प्यार करने वाले सनकी आशिक ने उसकी जिंदगी नरक बना दी है। शादी से इनकार करने पर उसने युवती की शादी तुड़वा दी और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है।

एकतरफा प्यार की इंतहा: पहले किया ब्लैकमेल, फिर अश्लील फोटो से तुड़वाई शादी, अब दे रहा जान से मारने की धमकी!
User1
2 मिनट

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सिरफिरे युवक की हैवानियत ने एक युवती और उसके परिवार को बर्बाद करने की ठान ली है। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने पहले युवती को शादी के लिए ब्लैकमेल किया, फिर उसकी एडिट की हुई तस्वीरें वायरल कर उसकी सगाई तुड़वा दी। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर उसकी जिंदगी नर्क बना रहा है।


मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां करजा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक एक युवती को परेशान करने लगा। किसी तरह उसका नंबर हासिल कर उसने फोन और सोशल मीडिया के जरिए उस पर शादी का दबाव बनाया। युवती ने इनकार किया तो आरोपी ने उसकी तस्वीरों को एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया, जिससे परिवार की बदनामी होने लगी।


परिवार ने किसी तरह युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी और सगाई भी हो गई। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने युवती की तस्वीरों को एडिट कर ससुराल वालों को भेज दिया, जिससे रिश्ता टूट गया और शादी कैंसिल हो गई।


जब परिजनों ने यह मामला आरोपी के परिजनों के संज्ञान में लाया तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं। आरोपी युवक और उसके परिजनों ने युवती को जबरन अगवा करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद युवती डिप्रेशन में चली गई है। 


पीड़िता के पिता ने मिठनपुरा थाने में आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को सुरक्षा का भरोसा दिया है।