ब्रेकिंग
Bihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 1.90 लाख की लूट, हथियारबंद दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SUPAUL: स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक को अपराधियों ने निशाना बनाया है। रेड कलर की अपाची पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षे

सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 1.90 लाख की लूट, हथियारबंद दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक को अपराधियों ने निशाना बनाया है। रेड कलर की अपाची पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सीएसपी संचालक से एक लाख 90 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये।


दो हथियारबंद अपराधियों ने स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक से 1 लाख 90 हज़ार रुपये दिनदहाड़े लूट लिए और मौके से फरार हो गये। पीड़ित सीएसपी संचालक मुकेश कुमार भारतीय स्टेट बैंक शाखा त्रिवेणीगंज से रुपये निकालकर थाना क्षेत्र के महेशुआ चौक स्थित अपने सीएसपी केंद्र पर जा रहे थे कि इसी दरम्यान त्रिवेणीगंज श्यामनगर मार्ग में बभनगामा वार्ड नम्बर 10 स्थित प्राथमिक विद्यालय बघला के समीप अपाची सवार हथियार से लैस अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 1 लाख 90 हज़ार रुपये रखे बैग को लूट लिया और मौके से फरार हो गये। 


मामले की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज एसएचओ संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात पुलिस कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता