ब्रेकिंग
सुपौल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, त्रिवेणीगंज समेत 5 सरकारी अस्पतालों के बदले गये प्रभारी पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजनसुपौल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, त्रिवेणीगंज समेत 5 सरकारी अस्पतालों के बदले गये प्रभारी पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

2 साथियों की हत्या करने के बाद CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, 8 की हालत गंभीर

सीआरपीएफ जवान ने गोलीबारी क्यों की इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। इस घटना से अधिकारी भी हैरान हैं। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

CRPF
मणिपुर में गोलीबारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CRPF: इस वक्त की बड़ी खबर मणिपुर से आ रही है जहां CRPF कैंप में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सीआरपीएफ के एक जवान ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस दौरान उसने अपने दो साथियों की हत्या कर दी उसके बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गयी है। 


जबकि गोलीबारी की इस घटना में 8 अन्य जवान घायल हो गये हैं जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से सीआरपीएफ कैंप में हड़कंप मच गया। घटना इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित CRPF कैंप की है जहां गुरुवार की रात करीब 8:20 बजे एक जवान ने पहले दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 


वही इस दौरान 8 जवान घायल हो गये। आरोपी सीआरपीएफ जवान की पहचान 120वीं बटालियन के हवलदार संजय कुमार के रूप में हुई है। जो अचानक अपनी सर्विस राइफल निकालकर गोलीबारी करने लगा। उसने पहले एक कांस्टेबल को गोली मारी फिर सब इंस्पेक्टर को निशाना बनाया। गोली लगने से दोनों जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को भी गोली मार ली। वही इस दौरान घायल 8 जवानों को इम्फाल के रिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। सीआरपीएफ जवान ने गोलीबारी क्यों की इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। इस घटना से अधिकारी भी हैरान हैं। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।  

टैग्स