ब्रेकिंग
मामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणबिहार में मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े शहरों की दौड़... अब जिला अस्पतालों में हाईटेक होंगे आर्थो ओटी, हड्डी की सर्जरी होगी आसानमामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणबिहार में मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े शहरों की दौड़... अब जिला अस्पतालों में हाईटेक होंगे आर्थो ओटी, हड्डी की सर्जरी होगी आसान

बिहार : CRPF जवान का मर्डर, अपराधियों ने सीने में मारी गोली, घर में मचा कोहराम

SASARAM : बिहार के सासाराम में CRPF जवान की गोली मारकर हया देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं जवान के परिजनों

बिहार : CRPF जवान का मर्डर, अपराधियों ने सीने में मारी गोली, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार के सासाराम में CRPF जवान की गोली मारकर हया देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं जवान के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना सासाराम के राजपुर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव की है. मृतक की पहचान 38 वर्षीय सीआरपीएफ जवान धर्मेन्द्र चौधरी के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि 9 वर्षो से देश की सेवा कर रहे थे. वर्तमान में श्रीनगर राज्य के कश्मीर में अनन्तनाग में पदस्थापित थे और छुट्टी में 8 मई को ही गांव आये थे. उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय के खेल के मैदान में अपराधियों ने छाती के दोनों तरफ गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 


इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नासरीगंज सर्किल इंस्पेक्टर दयानंद शर्मा और राजपुर थाने की पुलिस पहुंची. अपराधियों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है.

टैग्स