ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

अपराधियों ने बाइक की डिक्की से गायब किए 2.50 लाख, CCTV खंगाल रही पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में उच्चकों ने बाइक की डिक्की से ढाई लाख रुपए उड़ा लिए. पीड़ित एलआईसी एजेंट ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है.

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना से कुछ ही दूरी पर बैंक ऑफ इंडिया के पास बाइक की डिक्की से 2.50 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की पहचान बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोढ़ैला निवासी एलआईसी एजेंट शंकर पासवान के रूप में हुई है।



शंकर पासवान के अनुसार, उन्होंने सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बैंक ऑफ इंडिया से 1.20 लाख रुपये निकाले। इससे पहले उनकी बाइक की डिक्की में 1.30 लाख रुपये रखे हुए थे। बैंक से निकाले गए रुपये भी डिक्की में रखकर वह सड़क पार पानी की बोतल खरीदने चले गए। 



कुछ देर बाद लौटे तो डिक्की से रुपये से भरा बैग गायब था। बैग में कुल 2.50 लाख रुपये थे। पीड़ित ने आशंका जताई है कि बदमाश बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही डिक्की से रुपये निकालकर फरार हो गए। 



घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना के दारोगा रजनीश मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों के अनुसार, फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता