ब्रेकिंग
भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

लूटपाट के दौरान अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, घर लौटने के दौरान हुई घटना

BEGUSARAI: जिले के नावकोठी इलाके में अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. यह घटना उस समय हुई जब व्यवसायी दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI: जिले के नावकोठी इलाके में अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. यह घटना उस समय हुई जब व्यवसायी दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था. पुलिस पस्त,अपराधी मस्त पुलिस सूबे में लॉ एंड ऑर्डर सुधारने के तमाम दावे कर रही है. खुद डीजीपी कुछ दिन पहले ही बेगूसराय का दौरा कर आए हैं लेकिन पुलिस के तमाम दावों के बीच अपराधी बेखौफ हैं. ताजा मामला जिले के नावकोठी इलाके का है जहां लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी. इस घटना में व्यवसायी गंभीर रुप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक दुकानदार जब अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था तो उसी दौरान रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने व्यवसायी से लूटपाट करने की कोशिश की.  इस दौरान हुई व्यवसायी से झड़प के बाद अपराधियों ने उसे गोली मार दी. पुलिस के सारे दावे फेल अभी कुछ दिनों पहले ही खीरा खरीदने के नाम पर अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया था. सवाल है कि आखिर पुलिस कर क्या रही है. पुलिस के तमाम अधिकारियों का दौरा होता है.थानों को टाइट करने की तमाम कोशिशें होती हैं लेकिन नतीजा शिफर ही है.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता