ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में लीची के लिए हत्या, महिला ने हसुआ से रेत दिया जेठ का गला; वारदात से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के अररिया से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां लीची के लिए हुए विवाद में महिला ने जेठ का गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अररिया से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां लीची के लिए हुए विवाद में महिला ने जेठ का गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया है। यह मामला अररिया जिले के चातर पंचायत अंतर्गत नुनीयारी टोला की है। रविवार देर शाम एक महिला ने अपने सगे भैसुर (जेठ) की हसुआ से सिर पर वार कर हत्या कर दी और घटना के बाद अपने बेटे के साथ फरार हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय फुलेश्वर चौहान के रूप में हुई है।


मृतक के पुत्र अरविंद चौहान के अनुसार, घटना की शुरुआत रविवार दोपहर हुई जब उनके चाचा अर्जुन चौहान का बेटा और अन्य कुछ बच्चे घर के पीछे लगे लीची के पेड़ से कच्ची लीचियाँ तोड़ने लगे। मना करने पर पारिवारिक विवाद बढ़ गया।


इसके बाद चाची पार्वती देवी और उनका बेटा अनमोल उर्फ मंगला गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर आ धमके। समझाने के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन शाम को जब फुलेश्वर चौहान खेत की ओर जा रहे थे, तब मां-बेटे ने उन्हें रोक कर दुबारा झगड़ा शुरू किया। झगड़े के दौरान पार्वती देवी ने हसुआ से फुलेश्वर के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह लड़खड़ा गए। तभी अनमोल ने बांस की छड़ी से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान पर पार्वती देवी और अनमोल उर्फ मंगला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


परिजनों के अनुसार, मृतक और आरोपी महिला के बीच पहले भी बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हो चुका था। पंचायत स्तर पर इस पर बैठकी भी हुई थी, लेकिन तनाव बना रहा और आखिरकार यह दर्दनाक अंजाम सामने आया। बिहार में छोटे पारिवारिक विवादों से उपज रही घातक हिंसा की घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं। प्रशासन से उम्मीद है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कठोर दंड सुनिश्चित किया जाएगा।