ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Crime news: धर्मशाला से मिली एक महिला की लाश, मोहल्ले में मचा हड़कंप

Crime news: बेगूसराय के स्टेशन रोड के पास धर्मशाला में संदिग्ध हालत में एक महिला की लाश मिली है लाश मिलते ही शहर में सनसनी फैल गयी. जाने क्या है मामला…

CRIME NEWS :
धर्मशाला में एक महिला की मौत
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Crime news: बेगूसराय के स्टेशन रोड के पास धर्मशाला में संदिग्ध हालत में एक महिला की लाश मिली है। दरअसल  नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक धर्मशाला में 40 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। लाश मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई। मृतका का पहचान गणिता कुमारी के रूप में की गई है। वह नावकोठी थाना क्षेत्र के चितरंजन सिंह की पत्नी थी। लाश मिलने की खबर पुलिस को दी गई।  खबर मिलते ही पुलिस धर्मशाला पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना स्थल पर मृतका की एक जोड़ी चप्पल व टूटी हुई चूड़ियाँ मिली है। 


वहीं धर्मशाला में महिला की लाश मिलने की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों के अनुसार वह तीन दिनों से गायब थी। मृतका का पति चितरंजन सिंह रिफाइनरी में चालक का काम करता है। मृतका के पति ने बताया कि बीते दो दिन पहले किसी बात को लेकर हम दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, उस कारण गुस्से में घर नहीं आ थी। 


आज यानि रविवार को सूचना मिली कि स्टेशन रोड के पास वाले धर्मशाला में डेड बॉडी मिली है। हालांकि पति ने आशंका जताया है कि हार्ट अटैक से मौत हुई होगी। पुलिस के अनुसार महिला की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है जिससे पता चल सकेगा कि महिला की मौत किसी बीमारी के कारण हुई या फिर हत्या की गई है। नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही स्टेशन रोड में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।