ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar News: बिहार में जिंदा क्या, अब मुर्दे भी सुरक्षित नहीं! कब्र खोदकर नरमुंड की हो रही चोरी

Bihar News: बिहार के कटिहार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चोरों ने कब्र खोदकर शव का सिर गायब कर दिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Bihar News
जांच में जुटी पुलिस
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में सुशासन का राज खत्म होता दिख रहा है। यहां जिंदा लोगों की कौन कहे अब मुर्दे भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। कटिहार से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कब्र खोदकर मुर्दे के सिर की चोरी कर ली गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में तरह तरह की चर्चा है।


दरअसल, पूरा मामला कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत अन्तर्गत पैकवाहन गांव की है। यहां की रहने वाली एक महिला की अचानक प्राकृतिक मौत हो जाने के बाद परिजनों ने उसके शव को चौलहर पंचायत अन्तर्गत दिग्घी शमशान घाट में दफना दिया था। लेकिन गांव के लोगों में उस वक्त दहशत फैल गई जब कुछ लोगों ने बुधवार के सुबह शमशान घाट में दफ़न किए गए शव को क्षत-विक्षत स्थिति में देखा।


ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन शमशान घाट पहुंचे और शव की हालत देखकर दंग रह गए। शव का सिर गायब था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू एवं अन्य पुलिस बल घटनास्थल शमशान घाट पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस के मुताबिक, वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और छानबीन की जा रही है।


डीएसपी अजय कुमार ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस बल द्वारा जांच किया गया है। अभी तक स्पष्ट रूप से दफन किए गए शव के साथ छेड़छाड़ होने का साक्ष्य को ढूंढा जा रहा है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिला है। फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता