ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर पूर्व फौजी की बेटी का मर्डर, महज 2 महीने पहले हुई थी शादी

Crime News: लखनऊ के सैरपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक पूर्व सैन्यकर्मी की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक की डेड बॉडी पर पिटाई के निशान पाए गए हैं।

Crime News
दहेज में कार नहीं मिलने पर पूर्व फौजी की बेटी का मर्डर
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Crime News: यूपी के लखनऊ में दहेज में कार नहीं मिलने पर एक पूर्व फौजी की बेटी की हत्या कर दी गई है। घटना लखनऊ के सैरपुर की है। बताया जा रहा है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर एक पूर्व सैन्यकर्मी की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका के शरीर पर पिटाई के निशान पाए गए हैं, और उसके पिता ने आरोपी दामाद और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पूर्व सैन्यकर्मी ने दो महीने पहले ही बेटी की शादी बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन ठेकेदार से की थी। पीड़ित ने आरोपी दामाद और उसके परिवारावालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल हरदोई के ग्राम अतरौली निवासी कृष्ण कुमार सिंह पूर्व सैन्यकर्मी हैं। रिटायरमेंट के बाद कृष्ण कुमार हरदोई में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी 2025 को मंझली बेटी उपासना (27) की शादी सैरपुर के ग्राम दुग्गौर निवासी रामकरन के बेटे बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन ठेकेदार अभय प्रताप सिंह से की थी।


आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद ही बेटी का पति, ससुर, जेठ, जेठानी दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपी उपासना को प्रताड़ित करने लगे थे। उपासना अक्सर कॉल कर अपनी मां और बहन को प्रताड़ना की जानकारी देती थी, लेकिन सभी उसे कुछ दिनों बाद सब ठीक होने का भरोसा देते थे। पत्नी के कहने पर पीड़ित पिता सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे बेटी के ससुराल गया था। आरोपित पीड़ित से कार या फिर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। उपासना के पिता ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पांच लाख रुपये न जुटा पाने की बात कही। इसके बावजूद भी आरोपी मांग पर अड़े रहे।


शाम करीब 5:30 बजे पीड़ित के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उपासना की तबीयत खराब हो गई है। वह केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। पीड़ित रास्ते से ही लौट आया और ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। यहां उपासना नहीं मिली। रिश्तेदारों के जरिए पीड़ित को पता चला कि उपासना राम सागर मिश्र अस्पताल में है। पीड़ित वहां पहुंचा तो पता चला कि उपासना का शव अस्पताल में रखा था। उपासना के दोनों पैरों, हाथों में पिटाई के निशान थे और उसकी गले में रस्सी का फंदा था। पीड़ित ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता