ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Crime News: प्लास से उखाड़े नाखून..नाक-कान में घुसाया पेचकस..गर्म चिमटे से दागा, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रेमी की बर्बरता से हत्या

UP Crime News: यूपी के फतेहपुर में एक युवक की बर्बरता से हत्या कर दी गई है। प्रेमिका के बुलाने पर उससे मिलने घर पहुंचे युवक की बेरहमी से हत्या की गई है।

UP Crime News
प्लास से उखाड़े नाखून..नाक-कान में घुसाया पेचकस..गर्म चिमटे से दागा, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रे
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

UP Crime News: यूपी के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि प्रेमिका के परिवार वालों ने एक शादीशुदा प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने बीनू रैदास के नाखून उखाड़े, गर्म चिमटे से दागा और नाक-कान में पेचकस डाल दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


बताया जा रहा है कि हत्या से पहले आरोपियों ने मृतक के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने प्लास से युवक के हाथ-पैर के नाखून उखाड़ दिए और गर्म चिमटे से दागकर नाक-कान में पेचकस डाल दिया। जिससे प्रेमी की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के समियाना गांव का रहने वाला 27 वर्षीय बीनू रैदास पीओपी का कारीगर था। बीनू एक पैर से दिव्यांग था। पड़ोस के ही गांव पहाड़पुर में 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। बीनू की दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि ससुराल आते-जाते बीनू का एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया था, जिसकी भनक प्रेमिका के परिवार वालों को लग गई थी।


रविवार की सुबह बीनू अयाह गांव में पीओपी का काम करने गया था। इस दौरान प्रेमिका ने फोन कर बीनू को अपने घर बुलाया। सोमवार की रात बीनू युवती के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे युवती के परिवार वालों ने बीनू को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।


आरोपियों ने प्लास से उसके नाखून उखाड़े, गर्म चिमटे से जगह-जगह दागा और कान-नाक में पेचकस डाल दिया फिर मरणासन्न हालत में उसे घर के बाहर फेंक दिया, जहां उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले में 8 लोगों पर केस दर्ज किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता