ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: बिहार में चौकीदार के बेटे की हैवानियत, पांच साल के मासूम पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग

Bihar Crime News: बिहार के गया में एक चौकीदार के बेटे ने 5 साल के मासूम बच्चे को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया. गंभीर हालत में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bihar Crime News: बिहार में चौकीदार के बेटे की हैवानियत, पांच साल के मासूम पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक चौकीदार के बेटे ने छोटी सी बात पर एक पांच साल के बच्चे को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया। गंभीर हालत में बच्चे को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, महकार थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव के रहने वाले सुधीर कुमार का पांच साल का बेटा रॉकी कुमार गांव के ही दुकान पर कुछ खरीदने के लिए गया था। यह दुकान महकार थाना में तैनात चौकीदार की है। चौकीदार का बेटा दुकान पर बैठा हुआ था। किसी बात को लेकर रॉकी और चौकीदार के बेटे के बीच कहासुनी हो गई।


देखते ही देखते दोनों के बीच बात बढ़ गई और चौकीदार के बेटे ने रॉकी के ऊपर पेट्रोल फेंक दिया और आग लगा दी। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग को बुझाया। रॉकी तो बच गया लेकिन उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। झुलसे रॉकी को परिजन महकार थाना लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने अस्पताल ले जाने की बात कह उन्हें वहां से चलता कर दिया।


जिसके बाद उसे मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बच्चें को खतरे से बाहर बताया है। फिलहाल आईसीयू में उसे रखा गया है। बच्चे का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सुजन कम होने के बाद रॉकी की आंखों की जांच की जाएगी। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता