ब्रेकिंग
नाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Bihar News: बुजुर्ग दंपति की गला काटकर बेरहमी से हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने मौत के घाट उतारा

Bihar News: बिहार के भोजपुर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं और खुलेआम हत्या और लूट जैसे वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भोजपुर के आरा में एक बुजुर्ग दंपति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। अपराधियों के देर रात घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना पीरो अनुमंडल अंतर्गत अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार मठिया गांव की है।


घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के इलाके में फैली, लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पीरो के प्रभारी एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।


घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। बताया जाता है कि मृतक बुजुर्ग दंपति गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यह घटना कैसे घटी अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता