ब्रेकिंग
Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट

CRIME NEWS: मोतिहारी में 6 करोड़ का चरस बरामद, 3 तस्कर भी गिरफ्तार, नेपाल से दिल्ली और हरियाणा भेजने की थी तैयारी

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 6 KG 110 ग्राम चरस के साथ 3 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी के सुगौली रेल पुलिस ने कार्रवाई की। इसकी ज

CRIME NEWS: मोतिहारी में 6 करोड़ का चरस बरामद, 3 तस्कर भी गिरफ्तार, नेपाल से दिल्ली और हरियाणा भेजने की थी तैयारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 6 KG 110 ग्राम चरस के साथ 3 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी के सुगौली रेल पुलिस ने कार्रवाई की। इसकी जानकारी देते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 3 सदस्यों को छापेमारी कर दबोचा गया। ये लोग भारी मात्रा में मादक पदार्थ ले जानेवाले थे। 


जिसकी सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में रेल पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार,रेल पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार और रेल प्रभारी थानाध्यक्ष सुगौली नंदनी कुमारी सहित पुलिस बल शामिल थे। टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर संघन जांच अभियान शुरू की। 


जांच के दौरान पुलिस टीम को देख दो संदिग्ध लोग भागने लगे जिसे खदेड़कर पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। टीम के सदस्यों ने जब उनके बैग की जांच की तो चरस बरामद किया गया। जिसका वजन छह किलो एक सौ दस ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत छह करोड़ रुपए आंकी गई है। 


डीएसपी बताया कि पकड़े गये तस्करों में रामगढवां थाने के रघुनाथपुर वार्ड 8 ग्राम बेलैहिया के शकुर मियां के पुत्र असलम आलम (30 वर्ष) और जैनूल अंसारी का पुत्र मुमताज अंसारी (35 वर्ष) शामिल है। जिनकी निशानदेही पर सप्लायर रामगढवां थाना के चडवां निवासी सिजाउद्दीन अंसारी का पुत्र नेमुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि नेपाल के अफजल से चरस खरीदी गई थी जिसे दिल्ली और हरियाणा भेजा जाना था। जहां बुआं नाम की महिला को चरस देना था। फिलहाल तीनों तस्करों पर एनडीपीएस का केस दर्ज किया गया है और सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।