ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Crime News: अकेलापन दूर करने के लिए 53 साल के टीचर ने डेटिंग ऐप के जरिये की दोस्ती...फिर प्यार की जगह पड़े लात-घूंसे! 3 लाख रुपये का चूना भी लगा

Crime News: अकेलापन महसूस कर रहे एक टीचर ने डेटिंग ऐप ग्रिंडर के जरिये दोस्ती करके एक युवक को अपने घर बुलाया। युवक ने टीचर को बंधक बनाकर तीन लाख रुपए लूट लिए और उसकी पिटाई भी कर दी।

UP Crime News
टीचर ने डेटिंग ऐप के जरिये की दोस्ती...फिर प्यार की जगह पड़े लात-घूंसे!
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ट्यूशन टीचर को डेटिंग ऐप पर दोस्ती करना बहुत महंगा पड़ गया। दरअसल पिता की मौत के बाद टीचर अकेलापन महसूस कर रहा था। जिसके बाद उसने डेटिंग ऐप ग्रिंडर के जरिये एक युवक से दोस्ती की और उसे अपने घर बुलाया।


घर पहुंचे युवक ने टीचर को बंधक बनाकर तीन लाख रुपए लूट लिए साथ ही उसकी पिटाई भी कर दी। घटना लखनऊ के रवींद्रपल्ली इलाके की है। यहां रहने वाले 53 वर्षीय ट्यूशन टीचर के पिता की चार महीने पहले मौत हो गई थी। अकेलापन दूर करने के लिए टीचर ने ग्रिंडर ऐप पर प्रोफाइल बनाई थी, जो कि एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों के लिए है। इस ऐप से ही उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। बुधवार को टीचर ने युवक को अपने घर बुलाया। जब युवक घर पहुंचा तो उसने अपने एक दोस्त को भी बुला लिया।


जिसके बाद दोनों ने मिलकर टीचर के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। विरोध करने पर उनकी पिटाई भी की। फिर दोनों अलमारी में रखे तीन लाख रुपए भी लेकर वहां से चंपत हो गये। इस घटना के बाद टीचर ने रवींद्रपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता