ब्रेकिंग
बिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगा

Bihar Crime News: हत्या या आत्महत्या? डायट केंद्र के महिला हॉस्टल में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में डायट केंद्र के महिला हॉस्टल में एक युवती का शव फंदे से लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. युवती ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से टांग दिया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

crime news
महिला हॉस्टल में मिला युवती का शव
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज के थावे स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज (डायट) के महिला छात्रावास में 18 वर्षीय युवती का शव पंखे से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। युवती डायट के मेस में खाना बनाने का काम करती थी। शव मिलते की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।


मृतका की पहचान उचकागांव थाना के वृन्दावन मौजे गांव निवासी अमरजीत राम की 18 वर्षीय साल की बेटी राधिका कुमारी के रूप में हुई है। राधिका डायट केंद्र के मेस में खाना बनाने का काम करती थी। विदित हो कि ओमप्रकाश हॉस्पिटिलिटी सर्विस पूर्वी चम्पारण को डायट थावे मेस में प्रशिक्षुओं को खाना खिलाने का टेंडर मिला है। 


मेस में खाना बनाने के लिए 13 कर्मी शामिल है। जिसमे नौ पुरुष और चार महिला कर्मी है। इसके साथ ही देखभाल करने के लिए दो कर्मी रहते है। इन्हीं में से एक राधिका ने गुरवार को पंखे के फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया। 


एफएसएल की टीम ने नमूने एकत्र किया और उसे लैब ले गई। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि थावे में एक युवती का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज