Hindi News / crime / Crime News: पूर्व मंत्री की बहू की हत्या, बेडरूम में शराब के नशे...

Crime News: पूर्व मंत्री की बहू की हत्या, बेडरूम में शराब के नशे में धुत मिले पति और बॉयफ्रेंड

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 21, 2025, 5:44:11 PM

Crime News

- फ़ोटो google

Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार की बहू संगीता अहिरवार की लाश उसके बेडरूम से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक महिला के पति और बॉयफ्रेंड शराब के नशे में बेडरूम से मिले है। महिला ने पति और बॉयफ्रेंड के साथ शराब पार्टी की थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और महिला की हत्या कर दी गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बेडरूम का दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया। बेड पर पूर्व मंत्री की बहू संगीता की लाश पड़ी थी और उसके ठीक बगल में बॉयफ्रेंड सो रहा था जबकि महिला का पति सोफे पर सो रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि कमरे से मारपीट की आवाजें आ रही थीं। जब वहां गई तो रोहित ने 100 रुपए दिए और कहा कि बाहर से कुछ लेकर आओ। जिसके बाद इसकी जानकारी मकान में रहने वाली दूसरी किराएदार को दी।


जिसके बाद किराएदार महिला ने डायल 112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने महिला के पति और बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया और थाने ले गई। घटनास्थल से शराब की बोतलें मिली हैं। 


पूरे मामले पर सिटी एसपी ने बताया कि संगीता अहिरवार की लाश उसके बेडरूम से बरामद किया गया है। बेडरूम में महिला का पति और बॉयफ्रेंड मौजूद थे। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद पूर्व मंत्री के परिवार में कोहराम मच गया है।