ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: नदी में सातवीं के छात्र का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: बिहार के गया में सातवीं क्लास के छात्र का शव नदी से मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई है.

crime news
बच्चे की हत्या से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गया में सातवीं के छात्र का शव नदी से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने छात्र की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया है। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के बाईपास के पास की है।


मृतक की पहचान घुघड़ीताड़ बाईपास के रहने वाले प्रदीप कुमार यादव के 14 वर्षीय बेटे सत्यम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते शाम से ही सत्यम घर से पैसे लेकर निकला था लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। रातभर परिजनों ने कई जगहों पर बच्चे की खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।


शुक्रवार की सुबह घर के कुछ दूरी के पास फल्गु नदी से सत्यम का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने हत्या करने का बाद शव को नदी में फेंक दिया है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट- नितम राज