ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

Bihar Crime News: ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के खगड़ियों में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. अपराधियों ने यहां एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी है. गांव के बाहर खून से सना शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है.

Bihar News
हत्या से इलाके में सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे। ताजा घटना खगड़िया से सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के मुताबिक, मृतक ठेकेदार मकान में सेंटरिंग कराने का ठेका लेता था। गुरुवार की सुबह उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ठेकेदार के सिर में गोली मारी गई है। गोगरी थाना क्षेत्र के राटन गांव के बहियार से उसका शव बरामद किया गया है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। बता दें कि पिछले 15 घंटा के अंदर अपराधियों ने एक महिला और एक पुरुष को गोली मार दी है। एक की मौत जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता