ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: छपरा के घेघटा गांव में एक महिला की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। शव घर के दरवाजे पर खून से लथपथ मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा गांव में एक महिला की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव आज सुबह घर के दरवाजे पर खून से लथपथ अवस्था में पाया गया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।


मृतका की पहचान घेघटा कोइरी टोला निवासी स्वर्गीय राजकुमार महतो की 55 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मीना देवी पिछले कुछ समय से घर में अकेली रह रही थीं। दो महीने पहले उनके पति की अचानक मृत्यु हो गई थी और उसके बाद उनका बेटा रोजगार के लिए गुजरात चला गया था।


स्थानीय लोगों के अनुसार, मीना देवी के एक बेटे की पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी। पति की मृत्यु के बाद घर में केवल मां-बेटा ही बचे थे, लेकिन बेटे के बाहर चले जाने के बाद वह पूरी तरह अकेली थीं। आज सुबह जब उनका शव दरवाजे पर पड़ा मिला, तो गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। शव पर गर्दन, हाथ और अन्य हिस्सों पर चाकू से वार के निशान मिले हैं।


घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या कैसे हुई, किसने की और इसके पीछे क्या कारण है इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। फर्द बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत जानकारी मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता