ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

CRIME NEWS: बिहार में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार: पटना में शराब और बेगूसराय में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

PATNA/BEGUSARAI: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है इसके बावजूद दोनों काम चोरी छिपे धंधेबाज कर रहे हैं। वही शराबबंदी में लोग इसका विकल्

CRIME NEWS: बिहार में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार: पटना में शराब और बेगूसराय में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA/BEGUSARAI: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है इसके बावजूद दोनों काम चोरी छिपे धंधेबाज कर रहे हैं। वही शराबबंदी में लोग इसका विकल्प भी खोज लिये हैं। गांजा, अफीम, स्मैक, सुलेशन, नशीली दवाईयां, व्हाइटनर, कफ सिरप जैसी नशीली चीजों का सेवन नशा करने के लिए कर रहे हैं। पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र से विदेशी शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद किया है तो वही बेगूसराय में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप को जब्त किया गया है। 


सबसे पहले बात पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र की कहते हैं जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ऑटो और स्कूटी से छापेमारी कर तहखाना में छिपाकर रखे गये भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपए बतायी जा रही है। पुलिस से बचने के लिए शराब तस्करों ने शराब की खेप को ले जाने का नया तरीका अपनाया था। फिलहाल गिरफ्तार शराब तस्करों से पूछताछ की जा रही है। 


वही बेगूसराय में प्रतिबंधित कफ सिरप लग्जरी कार से बरामद किया गया है। कार के ड्राइवर और महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बेगूसराय में उत्पाद पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप को जब्त किया गया है। गिरफ्तार कार के ड्राइवर और महिला तस्कर से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि नगर थाना अन्तर्गत पावर हाउस के रहने वाले गाड़ी के ड्राइवर संतोष कुमार के साथ एक महिला को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। 


दरअसल एक्साइज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहट चौक के पास NH-31 पर कार्रवाई की है। कार चालक संतोष कुमार ने बताया कि 45 सौ रुपए में किराए पर लेकर दवाई लाने की बात कहकर पटना गया था। पटना से लौटकर जैसे ही वह बिहट के निकट पहुंचा तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया और जांच के बाद उस गिरफ़्तार कर लिया गया। 


इस संबंध में मद्य निषेध उत्पाद थाना के इंस्पेक्टर राकेश प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक रेड कलर की कार एसप्रेसो वाहन से कुछ अवैध उत्पाद पदार्थ लाया जा रहा है जिसकी सूचना पाकर वरीय अधिकारयों के दिशा निर्देश पर चिंहित ठिकाने पंहुचा। तो एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट के पास NH-31 पर लाल रंग की एसप्रेसो कार को जांच के लिए रोका गया और तलाशी लेने पर लगभग एक सौ बीस लीटर प्रतिबंधित कोरीन कफ सिरप की बरामदगी हुई। 


इंस्पेक्टर ने बताया कि इसके साथ ही वाहन चालक और एक महिला को गिरफ़्तार किया गया है। इसी कड़ी में अवैध धंधेबाजों को चेतावनी दी है कि अवैध कार्य न करें नहीं तो एक दिन अवश्य ही पकड़े जाएंगे। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। CRIME NEWS: बिहार में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार: पटना में शराब और बेगूसराय में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामदCRIME NEWS: बिहार में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार: पटना में शराब और बेगूसराय में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामदCRIME NEWS: बिहार में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार: पटना में शराब और बेगूसराय में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामदCRIME NEWS: बिहार में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार: पटना में शराब और बेगूसराय में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामदCRIME NEWS: बिहार में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार: पटना में शराब और बेगूसराय में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामदCRIME NEWS: बिहार में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार: पटना में शराब और बेगूसराय में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामदCRIME NEWS: बिहार में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार: पटना में शराब और बेगूसराय में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

CRIME NEWS: बिहार में धड़ल्ले से चल रहा नशे का कारोबार: पटना में शराब और बेगूसराय में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता