ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: PNB बैंक में सेंधमारी की कोशिश, चोर गड्ढा खोद रहे थे तभी पहुंच गई पुलिस; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में पुलिस की रात्रि गश्ति के कारण एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई। शातिर चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था लेकिन उनके मनसूबों पर पानी फिर गया.

crime news
बैंक में चोरी की कोशिश
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में ठंड की दस्तक के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। इस मौसम में चोरों की खूब चांदी होती है और शातिर चोर ठंड का खूब फायदा उठाते हैं। ताजा मामला बिहार के दरभंगा से सामने आया है, जहां चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी की कोशिश की है।


दरअसल, पतोर थाना क्षेत्र के आनंदपुर सहोरा इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए चोरों ने सेंधमारी की कोशिश की है। चोरों ने बैंक की दीवार से सटी जमीन में करीब पांच फीट गड्ढा खोद लिया था लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके।


चोर बैंक में घुसते इससे पहले ही वहां पुलिस वैन पहुंच गई और पुलिस की गाड़ी देखते ही चोर वहां से फरार हो गए। अगले दिन सुबह में जब लोगों ने बैंक के बगल में गड्डा देखा तो वह दंग रह गए। बैंक के अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें चोरों की करतूत नजर आई है। जिसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।


केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि पतोर थाना क्षेत्र के आनंदपुर सहारा में पीएनबी में चोरों ने सेंधमारी की कोशिश की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर की धुंधली तस्वीर सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता