ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में आपसी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया गया। घायल शख्स को इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लछुआड़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की है।


घायल की पहचान जगदीशपुर निवासी सिंघेश्वर यादव के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि उसके पड़ोसी देवन कुमार, कुंदन यादव, नंदन यादव के द्वारा 10 दिन पहले उसके खेत का मेढ़ को काट दिया था। जिसको लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश में बुधवार की शाम कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। 


घायल को सिकंदरा पीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर बेहर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना को लेकर पीड़ित के परिजनों द्वारा पूरे मामले की जानकारी लछुआड़ थाने की पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता