ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Crime news: होली के तैयारी में जुटे बिहार के माफिया, दो लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब जब्त

Crime news: होली का खुमार अपने चरम पर है और शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्कर शराब को इधर से उधर शिफ्ट करने में लगे है इस बीच होली से पहले जमुई पुलिस काफी एक्टिव हो गई है और दो लग्जरी कार में भरे शराब के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Crime in Bihar
जमुई में शराब तस्कर गिरफ्तार
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Crime news: होली को लेकर बिहार पुलिस काफी एक्टिव हो गई है जमुई में होली पर्व का खुमार अपने चरम पर है। ऐसे में शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्कर शराब को इधर से उधर शिफ्ट करने में लगे है। जाहिर है होली का पर्व है तो शराब का डिमांड भी ज्यादा होगा। ऐसे में जमुई पुलिस को कल रात गुप्त सूचना मिली कि दो लग्जरी वाहनों से शराब की बड़ी खेप जमुई थाना क्षेत्र से गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने फौरन सक्रियता दिखाते हुए छापेमारी कर दी।


जमुई टाऊन थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शेखर सौरभ अपनी टीम ने छापेमारी को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि जमुई लखीसराय रोड पर छोटू महराज सिनेमा के पास दो संदिग्ध वाहन नजर आया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने के दौरान गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में शराब मिली। जमुई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहन समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।


थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि तस्करों के पास से लगभग 200 लीटर शराब बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब दो लाख से अधिक रूपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान विकी राय, देव कुमार चौधरी, एवं विक्रम कुमार सभी साकिन गिरिडीह, झारखंड के रूप में की गई है। छापेमारी टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष सौरव शेखर, एसआई राशि मलिक समेत थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे. वही पुलिस का कहना है कि ऐसे कई तस्कर शहर में है जो होली से पहले शराब तस्करी को अंजाम दे सकते है जिसपर हमारी कड़ी नजर बनी हुई है।