ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Crime news: गिरफ्त में आए एकसाथ आधा दर्जन बदमाश, हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने दबोचा

Crime news: सुपौल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे 6 अपराधियों को हत्या की योजना बनाते हुए गिरफ्तार की है.

CRIME NEWS :
6 अपराधी गिरफ्तार
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Crime news: सुपौल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे 6 अपराधियों को हत्या की योजना बनाते हुए गिरफ्तार की है गिरफ्तार अपराधियों में एक अपराधी जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में से एक है और बड़े-बड़े अपराधिक कारनामे को अंजाम देने वाले थे। 


सुपौल के एसपी शैशव यादव ने बताया कि दिनांक 4 मार्च 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला के टॉप-10 घोषित अपराधी सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमयाही निवासी छुटहरु यादव के पुत्र सुमन कुमार यादव एवं उसके गिरोह के सदस्यों के द्वारा एक व्यक्ति को जान से मारने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर  जिला पुलिस एवं एसटीएफ की टीम के द्वारा संयुक्त छापामारी कर अपराधी सुमन कुमार यादव, थाना क्षेत्र के कड़हरवा निवासी शत्रुघ्न मंडल के पुत्र राहुल कुमार, कुपरिया वार्ड नंबर 13 निवासी दुखी यादव के पुत्र राहुल कुमार को हिरासत में लिया गया। 


गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने इनके निशानदेही पर एक देशी पिस्टल, तीन देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस एवं 1 खोखा बरामद किया गया। टीम द्वारा फौरन कार्रवाई करते हुये गिरोह के अन्य सदस्य, हरिहरपट्टी वार्ड नंबर 5 निवासी विनोद यादव के पुत्र प्रवीण कुमार को एक देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस, कुमयाही वार्ड नंबर 11 निवासी शंभू पासवान के पुत्र नीतीश कुमार और लक्ष्मीपुर निवासी सतेंद्र यादव के पुत्र रूपेश कुमार को हिरासत में लिया गया है। 


गिरफ्तार अपराधी नीतीश कुमार के पिता शंभू पासवान पेशे से चौकीदार है हिरासत में लिये गये सुमन कुमार यादव जिला का टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल है। फिलहाल पुलिस कारवाई में जुडी हुई है और पूछताछ कर रही है ताकि पूरे गिरोह को जल्द से पकड़ा जा सके।