ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

कातिल हसीना का खौफनाक प्यार! बॉयफ्रेंड की हत्या कर खुद थाने पहुंची गर्लफ्रेंड, पुलिस के सामने खोल दिया सारा राज

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में हत्या की एस सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला ने पहले तो अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर शव को जमीन में दफन कर दिया और बाद में खुद थ

कातिल हसीना का खौफनाक प्यार! बॉयफ्रेंड की हत्या कर खुद थाने पहुंची गर्लफ्रेंड, पुलिस के सामने खोल दिया सारा राज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में हत्या की एस सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला ने पहले तो अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर शव को जमीन में दफन कर दिया और बाद में खुद थाने पहुंचकर सारा राज खोल दिया। घटना करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव की है। 


दरअसल, खलीलपुर गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला का गांव के ही एक शख्स से पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। इसी बीच महिला गांव के ही रहने वाले शादीशुदा शख्स प्रमोद के संपर्क में आई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।


इसी बीच महिला ने देर रात प्रेमी को मिलने के लिए अपने घर बुलाया। गर्लफ्रेंड के बुलावे पर रात एक बजे प्रमोद उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। फिर क्या था तीन बच्चों की मां ने गला दबाकर प्रमोद को मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से प्रेमी के शव को घर के पास खेत में दफन कर दिया।


जैसे ही इस बात की भनक गांव वालों को लगी तो बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन इससे पहले ही महिला खुद थाने पहुंच गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से प्रमोद का शव बरामद कर लिया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के ससुर को भी हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।