ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Patna crime : पटना के भूतनाथ रोड पर दहशत! एक हफ्ते में तीन लूट, पुलिस बेखबर?

Patna crime : पटना सिटी के भूतनाथ रोड पर अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में यहां तीन बड़ी लूट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।

पटना सिटी, भूतनाथ रोड, अगमकुआं थाना, लूट, अपराध, अपराधी, पुलिस गश्त, छात्र, पटना क्राइम, मोबाइल लूट, नगद लूट, अपराध बढ़ा, पटना पुलिस, सुरक्षा, स्थानीय लोग, शिकायत, थाना प्रशासन, गश्ती बढ़ाने की मांग,
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Patna crime : पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। भूतनाथ रोड पर बीते एक सप्ताह में तीन लूट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।


गुरुवार सुबह की ताजा घटना में लखनऊ से परीक्षा देकर लौट रहे छात्र बिरजू कुमार को अपराधियों ने निशाना बनाया। ट्रेन से उतरकर घर जाते समय तीन बदमाशों ने उसे भूतनाथ रोड पर घेर लिया और पिस्तौल दिखाकर उसका मोबाइल और नकदी लूट ली। स्थानीय निवासी सुनील कुमार के अनुसार, इस इलाके में लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त नगण्य है। अपराधी सुबह के समय राहगीरों को बेखौफ लूट रहे हैं। उन्होंने संदेह जताया कि इन वारदातों में इलाके की झोपड़ियों में रहने वाले कुछ संदिग्ध लोग शामिल हो सकते हैं।


पीड़ित छात्र ने अगमकुआं थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। वहीं, छात्र का आरोप है कि पुलिस बार-बार उसके आवेदन में बदलाव करने को कह रही है। बढ़ते अपराध को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है और पुलिस से गश्त बढ़ाने व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।