ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

कोर्ट में पेशी से पहले फरार हो गया लूटकांड का आरोपी, मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस

NALANDA: नालंदा के बिहारशरीफ में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे चार बदमाशों ने कैश काउंटर से हथियार के बल पर 20 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे हालांकि इस दौरान स्

कोर्ट में पेशी से पहले फरार हो गया लूटकांड का आरोपी, मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के बिहारशरीफ में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे चार बदमाशों ने कैश काउंटर से हथियार के बल पर 20 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गिरफ्तार आरोपी को आज पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह भी फरार हो गया और पुलिस मुंह ताकती रह गई।


दरअसल, बिहारशरीफ थाने की पुलिस रविवार की सुबह गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां से मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी को ऑटो से कोर्ट लेकर पेशी के लिए जा रही थी। इसी दौरान अस्पताल चौराहा के पास आरोपी विनोद पासवान हथकड़ी सहित ऑटो से कूदकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप गया है।


फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। बता दें कि लूटपाट के बाद तीन बदमाश पहले ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। किसी तरह से एक बदमाश पुलिस के हाथ लगा था और वह भी पुलिसकर्मियों को ठेंगा दिखाकर फरार हो गया और पुलिस हाथ मलती रह गई। इस घटना के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।