ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

कोर्ट के पेशकार ने की पत्नी की हत्या, घरेलू विवाद में सिर में मारी गोली

MOTIHARI: मोतिहारी में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। महिला के सिर में गोली मारी गयी है जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। व्यवहार न्यायालय के पेशकार प्रशांत कु

कोर्ट के पेशकार ने की पत्नी की हत्या, घरेलू विवाद में सिर में मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। महिला के सिर में गोली मारी गयी है जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। व्यवहार न्यायालय के पेशकार प्रशांत कुमार उर्फ बजरंगी पर पत्नी की हत्या किए जाने का आरोप है।


बताया जाता है कि घरेलू विवाद में बजरंगी ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। उसने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी  है। इस घटना के बाद बजरंगी और उसका परिवार फरार हो गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मायकेवाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार बजरंगी एडीजे-6 का पेशकार है जो राजा बाजार इलाके में रहता था। वार्ड नंबर 36 स्थित आवास पर वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। हालांकि घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर इक्ट्ठा हो गयी। 


सूचना मिले के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहले उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। वही मृतका के परिजनों के बीच इस घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। इधर घटना के बाद मृतका के पति और ससुरालवाले मौके से फरार है। मृतका के मायके वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।