ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

नाबालिग छात्रा को भगा ले गया कोचिंग का टीचर, दो बच्चों का बाप है आरोपी शिक्षक

WEST CHAMPARAN: बगहा में एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगा है। नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर भगाने का मामला बगहा के पटखौली थाना क्षेत्र में सामने आया है। नाबालिग लड़की के पिता ने पटखौली

नाबालिग छात्रा को भगा ले गया कोचिंग का टीचर, दो बच्चों का बाप है आरोपी शिक्षक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: बगहा में एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगा है। नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर भगाने का मामला बगहा के पटखौली थाना क्षेत्र में सामने आया है। नाबालिग लड़की के पिता ने पटखौली थाना में पुलिस से शिकायत की और बच्ची की कुशल वापसी की गुहार लगायी। बताया जाता है कि कोचिंग का मास्टर दो बच्चों का बाप है। 


मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची 6 मार्च को घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी, जो घर लौट कर नहीं पहुंची, काफी देर बीत जाने के बाद परिजन कोचिंग पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि वह कोचिंग से कोचिंग संचालक दीपू गोंड गायब है, और लड़की भी वहां नहीं मिली। लड़की की मां ने बताया कि 6 दिन पहले शाम के समय दीपू का भाई मेरे घर आया था और लड़की को बुलाकर ले गया। इसके बाद लड़की गायब हो गई।  इसे लेकर पिता के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।


दो बच्चों का बाप है कोचिंग संचालक

पटखौली थाना क्षेत्र के गरकट्टी गांव में दीपू गोंड (30) जीनियस चिल्ड्रन एकेडमी नाम से एक कोचिंग संचालक कोचिंग चला रहा था। जहां लड़के और लड़कियां पढ़ाया करता था। लड़की भी कोचिंग किया करती थी। दीपू 30 वर्ष का है जिसकी 5 वर्ष पहले शादी हुई थी दीपू को दो बच्चे भी हैं वहीं लड़की नाबालिग है जिसकी उम्र 16 वर्ष बतायी जा रही है। लड़की की मां ने बताया कि लड़की इंटर में पढ़ती थी जो कोचिंग करने के लिए दीपू के पास जाती थी इसी दौरान यह घटना घटी। लड़की के माता पिता ने कोचिंग के मालिक पर बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता