ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

चुनावी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो पक्ष आपस में भिड़े

ARRAH: बिहार में निकाय चुनाव खत्म हो चुका है लेकिन इसके बाद चुनावी रंजिश में मारपीट की घटनाएं सामने आने लगी है। ताजा मामला भोजपुर के आरा नगर निगम वार्ड संख्या 10 का है जहां चुनावी

चुनावी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो पक्ष आपस में भिड़े
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: बिहार में निकाय चुनाव खत्म हो चुका है लेकिन इसके बाद चुनावी रंजिश में मारपीट की घटनाएं सामने आने लगी है। ताजा मामला भोजपुर के आरा नगर निगम वार्ड संख्या 10 का है जहां चुनावी रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चले। जिसमें दोनों पक्ष के लोग बुरी तरह घायल हो गये। इस दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गये।


दरअसल मामला आरा के टाउन थाना क्षेत्र के एमपी बाग मोहल्ले की है। जहां चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया। झड़प में एक पक्ष के टाउन थाना क्षेत्र के एमपी बाग मोहल्ला निवासी त्रिलोकी प्रसाद, रोहित कुमार,नीतीश कुमार, बबलू प्रसाद व सूरज कुमार और दूसरे पक्ष के भीम लाल, समीर कुमार उर्फ कल्लू, उसके जीजा विजय प्रसाद, श्याम बाबू चौधरी एवं अभय श्रीवास्तव को चोटें आई है। 


त्रिलोकी प्रसाद ने बताया कि उक्त पक्ष के लोग इस बार चुनाव हार गए हैं। इसको लेकर निवर्तमान वार्ड पार्षद से चुनावी रंजिश चल रही थी। दूसरे पक्ष के लोग उनसे सीधे तौर पर लड़ नहीं सकते है। इसलिए गुस्सा हम पर निकाल रहे हैं। त्रिलोकी प्रसाद ने बताया की देर रात जब वे लोग अपने घर में सोए थे, तभी भीम लाला, उनके भाई समेत अन्य उनके घर के बाहर लगी अपाची बाइक को तोड़ने लगे। आवाज सुनकर जब वे लोग बाहर आए तो उनपर भी लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के पांच लोग जख्मी हो गए। 


घायल नीतीश कुमार की हालत को चिंताजनक देखते हुए उसके बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वहीं, दूसरे पक्ष के समीर कुमार उर्फ कल्लू ने बताया कि इस बार नया वार्ड पार्षद जीते हैं। उनके पक्ष की ओर से लल्लू के भाई रंजीत रविवार की दोपहर मोहल्ले में गाली-गलौज कर रहे थे। 


इसे लेकर पुलिस भी आई थी। पुलिस समझा-बुझाकर चली गई। जीते हुए वार्ड पार्षद के लोग एकजुट हो गए और हारे हुए प्रत्याशी के लोगों को पीटने लगे। समीर ने बताया कि जब हम लोग घर से बाहर निकले तो उन लोगों ने हम लोगों की भी पिटाई कर दी, जिसमें सभी लोग जख्मी हो गए। फिलहाल केस दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता