ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

चुनाव में नहीं चलने से बौखलाए नक्सली, गया में सामुदायिक भवन को उड़ाया

GAYA : बिहार चुनाव में कड़े सुरक्षा इंतजामों के कारण नक्सलियों की एक नहीं चली. चुनाव में नक्सलियों पर प्रशासन ने नकेल कसा, उसके बाद उनकी बौखलाहट सामने आई है. गया में नक्सलियों ने एक के सामुदा

चुनाव में नहीं चलने से बौखलाए नक्सली, गया में सामुदायिक भवन को उड़ाया
Anamika
2 मिनट

GAYA : बिहार चुनाव में कड़े सुरक्षा इंतजामों के कारण नक्सलियों की एक नहीं चली. चुनाव में नक्सलियों पर प्रशासन ने  नकेल कसा, उसके बाद उनकी बौखलाहट सामने आई है. गया में नक्सलियों ने एक के सामुदायिक भवन को उड़ा दिया है इतना ही नहीं नक्सलियों ने गया जिले मैं जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा है.

नक्सलियों ने इससे बड़ी घटना को डुमरिया थाना क्षेत्र के बोधी बिगहा में अंजाम दिया है। नक्सलियों ने ना केवल सामुदायिक भवन को डायनामाइट ब्लास्ट के जरिए उड़ा दिया बल्कि पूर्व एमएलसी और जेडीयू के नेता अनुज सिंह के खिलाफ पर्चा भी छोड़ा है.

पूर्व एमएलसी अनुज सिंह बोधी बिगहा के ही रहने वाले हैं. पैसे से कॉन्टैक्टर रहे अनिल सिंह के ऊपर नक्सली संगठन लगातार लेवी को लेकर दबाव बनाते रहे हैं. एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा है कि नक्सली संगठन अनुज सिंह को टारगेट करने की कोशिश कर रहे हैं. साल 2013 में भी नक्सलियों ने अनुज सिंह के घर पर हमला किया था और वहां खड़ी कई गाड़ियों में आग लगा दी थी . एक बार फिर से नक्सली अपना वर्चस्व कायम करने के लिए पूर्व विधान पार्षद को निशाना बनाने की तैयारी में है. जिस सामुदायिक भवन को नक्सलियों ने ब्लास्ट के जरिए उड़ाया है उसका निर्माण 20 लाख की राशि से कराया गया था. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया था, मांझी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.