ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

राजधानी में सक्रिय हुआ बच्चा चोर गिरोह..चार वर्षीया बच्ची को यहां से उठा ले गया

अगमकुंआ स्थित पॉश इलाके गांधीनगर से बच्चा चोर गिरोह ने अपने माता-पिता के साथ सो रही एक चार वर्षीय बच्ची को उठा लिया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बच्चा चोर चार वर्षीया मासूम को अपने कंधे पर लेकर जा रहा है।

राजधानी में सक्रिय हुआ बच्चा चोर गिरोह..चार वर्षीया बच्ची को यहां से उठा ले गया
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Patna Crime News : अगर आप भी अपने मासूम बच्चों को लेकर बेपरवाह हैं तो सावधान हो जाएं। बच्चा चोर गिरोह ऐसे ही बच्चों पर नजर रख रहा है जिनके माता-पिता लापरवाह हैं। ऐसा ही एक मामला पटनासिटी के अगमकुंआ से सामने आया है, जहां राजधानी के पॉश इलाके गांधीनगर से बच्चा चोर गिरोह ने अपने माता-पिता के साथ सो रही एक चार वर्षीय मासूम बच्ची को उठा लिया। 


पुलिस को सीसीटीवी में साफ-साफ दिख रहा है कि बच्चा चोर गिरोह का सदस्य चार वर्षीया मासूम को अपने कंधे पर लेकर जाता दिख रहा है, लेकिन बदमाश का सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ सोई हुई थी। माता-पिता की नीद खुली तो बगल में सोई बच्ची गायब मिली । इसके बाद माता-पिता के होश उड़ गए और आसपास अपनी बच्ची की तलाश शुरू कर दी।


बच्ची का सुराग नहीं मिलने पर माता-पिता अगमकुआं थाना पहुंचे और पुलिस से बच्ची की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालना शुरू किया। पुलिस के हाथ जो फुटेज लगा है, उसमें साफ दिख रहा है कि बच्चा चोर गिरोह का सदस्य बच्ची को कंधे पर लेकर जा रहा है। इस घटना के बाद परिजन सदमे में हैेेे और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि परिजनों ने अपने दूर के रिश्तेदार पर ही बच्ची की चोरी का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बच्ची को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता