ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

जान का दुश्मन बनाई भाई: छोटे ने बड़े भाई को चाकू से गोदा, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

BEGUSARAI: बेगूसराय में भूमि विवाद को लेकर एक छोटा भाई बड़े भाई की जान का दुश्मन बन गया। आरोपी भाई ने घर में घुसकर अपने बड़े भाई को चाकू से गोद डाला। घायल शख्स को गंभीर हालत में अस

जान का दुश्मन बनाई भाई: छोटे ने बड़े भाई को चाकू से गोदा, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में भूमि विवाद को लेकर एक छोटा भाई बड़े भाई की जान का दुश्मन बन गया। आरोपी भाई ने घर में घुसकर अपने बड़े भाई को चाकू से गोद डाला। घायल शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, बेगूसराय में भूमि विवाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा इलाके की है। घायल की पहचान वीरपुर थाना अंतर्गत पर्रा वार्ड 9 निवासी उमाशंकर तांती के 27 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार तांती के रूप में हुई है।


घायल शख्स ने बताया कि उसका छोटा भाई बिना किसी को हिस्सा दिए अवैध तरीके एक बीघा जमीन को बेच दिया है। स्थानीय स्तर पर पंचायत रखा गया तो उसे भी बहिष्कार कर दिया और रात में घर घुसकर पहले मारपीट की फिर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी को तलाश कर रही है। बता दें कि जिले में एक तरफ जहां अपराधियों ने तांडव मचा रखा है तो दूसरी तरह भूमि विवाद में अपने ही अपनों का खून बहाने से परहेज नहीं कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता