ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

छपरा में पार्क के पास मिली खून से सनी डेड बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

SARAN : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से सामने आ रही है जहां चिल्ड्रेन पार्क के बाहर खून से सनी एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने जैसे ही शव देखा, उन

छपरा में पार्क के पास मिली खून से सनी डेड बॉडी, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SARAN : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से सामने आ रही है जहां चिल्ड्रेन पार्क के बाहर खून से सनी एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने जैसे ही शव देखा, उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक की पहचान करने में जुट गई है. वहीं, इस घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. 


घटना छपरा के भगवान बाजार स्थित चिल्ड्रेन पार्क के पास की है. मृतक की पहचान अबतक नहीं की जा सकी है लेकिन शव देखकर उसकी उम्र 20 साल तक की बताई जा रही है. उसके सिर में गंभीर जख्म के निशान है. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया से मामला हत्या का लग रहा है लेकिन अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. 


भगवान बाजार थानाध्यक्ष मुकेश झा ने बताया कि इस बात की सूचना लोगों द्वारा दी गई थी. युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. अंदेशा है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा गया है, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें