ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, खिड़की के पास बैठे यात्री को लगी गंभीर चोट

Bihar Crime News: एर्नाकुलम से बरौनी जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस पर रविवार की देर रात छपरा-सीवान के बीच असामाजिक तत्वों ने पथवार कर दिया. इस घटना में खिड़की के पास बैठे यात्री को गंभीर चोट आई है.

Bihar Crime News
एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रविवार रात एर्नाकुलम से बरौनी जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस (12522) पर सीवान और छपरा के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में मुजफ्फरपुर निवासी विशाल कुमार, जो जनरल कोच की खिड़की के पास बैठे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है।


घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई और वे डरे-सहमे नजर आए। यात्रियों ने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन को छपरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रोका गया, जहां पहले से मौजूद RPF (रेलवे सुरक्षा बल) और रेलवे की मेडिकल टीम ने घायल यात्री को प्राथमिक उपचार दिया। इस दौरान ट्रेन लगभग 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।


यह पहली बार नहीं है जब इस ट्रेन को निशाना बनाया गया हो। एक महीने पहले भी एकमा के पास सीताराप्ती एक्सप्रेस पर इसी तरह का पथराव हुआ था, जिसमें एक अन्य यात्री घायल हुआ था। इन लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर तब जब रेलवे प्रशासन की स्कॉर्ट टीम ट्रेन में तैनात रहती है।


घटना के बाद RPF ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना रेलवे या सुरक्षा बल को दें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता