ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Bihar Crime News: दीवार फांदकर भाग गया कैदी, जेल प्रशासन के छूटे पसीने; पहले भी हुआ था फरार

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में एक कैदी के जेल से फरार होने की घटना सामने आई है। यह घटना बीते 30 मार्च 2025 की रात की है। बताया जा रहा है कि कैदी नितेश कुमार, जो सीवान के गोरिय

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में एक कैदी के जेल से फरार होने की घटना सामने आई है। यह घटना बीते 30 मार्च 2025 की रात की है। बताया जा रहा है कि कैदी नितेश कुमार, जो सीवान के गोरियाकोठी का रहने वाला है, जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया।


नितेश कुमार को चोरी-छिनतई के मामले में कुछ दिन पहले मंडल कारा लाया गया था। यह पहली बार नहीं है जब उसने जेल से भागने की कोशिश की हो। इससे पहले, 2023 में ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तारी के बाद भी वह जेल गेट से फरार हो गया था।


घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि छपरा मंडल कारा की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। चूंकि घटना रात की है, इसलिए जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।


इस घटना पर सदर एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही छानबीन शुरू कर दी गई है। बंदी के जेल से फरार होने की बात सामने आई है, और मामले की जांच जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।


फिलहाल, जेल प्रशासन के लिए यह घटना चिंता का विषय बन गई है। सवाल यह उठता है कि आखिर कोई कैदी जेल से कैसे फरार हो सकता है? इस मामले में प्रशासन की लापरवाही की भी जांच की जाएगी। अब देखना होगा कि जेल प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

संबंधित खबरें